नवरात्र गरबा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

अनुज जैन / मनोहर थाना

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा मनोहरथाना में 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय भव्य गरबे का आयोजन किया जाएगा! जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा!26 सितंबर को बच्चों की एकल नृत्य प्रतियोगिता, और महिलाओं की पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता,और सामूहिक गरबा किया जाएगा! और 27 सितंबर को महिलाओं की एकल नृत्य प्रतियोगिता (नवरात्रा थीम) और सामूहिक गरबा किया जाएगा!प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा! जिसकी तैयारियां जोरों पर है | 20, 21,22 सितंबर को महिलाओं के लिए गरबे की निशुल्क क्लास सामुदायिक भवन में रखी जाएगी! अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने अपने समाज सेवी कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से नगर में अपनी अलग पहचान बनाई है!

abhay