अनुज जैन / मनोहर थाना
मनोहरथाना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को शुभ मूहर्त में मंदिरों व घरों में घट स्थापना हुई ।
मनोहर थाना में किले परिसर में स्थित प्राचीन मंदिरों, शीतला माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर , पुराना थाना चौक स्थित अंजनीलाल मंदिर आदि जगह घट स्थापना के साथ रामायण पाठ की भी स्थापना हुईं।
नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रा पर्व पर दुर्गा माता मंदिर ,पुराना थाना चौक में गरबे का आयोजन किया जाएगा ।

















