​भाजपा जयपुर शहर कार्यकारिणी में श्रीमती नीलू शर्मा (जांगिड़) बनीं जिला मंत्री

समाज, परिवार और मित्रगणों में हर्ष की लहर!

​जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जयपुर शहर कार्यकारिणी में श्रीमती नीलू शर्मा (जांगिड़) को जिला मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों, परिवार और विभिन्न सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है।
​श्रीमती नीलू शर्मा की इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा (प्रदेश सभा), विप्र फाउंडेशन (जयपुर, राजस्थान), जयपुर योग समिति और बिसाऊ लोक कला मंडल ने उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

इस अवसर पर राजस्थान की यशस्वी उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी जी द्वारा उनको दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती नीलू शर्मा की कर्मठता और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है, जिससे समाज का गौरव बढ़ा है।
​इस अवसर पर उनके समस्त मित्र परिवार और परिजनों ने मुंह मीठा करवाकर अपनी खुशियाँ साझा कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर विभिन्न समाज के लोगो, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा और जयपुर शहर के गणमान्य नागरिकों, गणेश मंदिर झोटवाड़ा की कार्यकारिणी, क्षत्रिय, वैश्य, ओबीसी समाज, बिसाऊ के लोगो, सभी के द्वारा नीलु शर्मा को बधाईयां दी गयी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​नवनियुक्त जिला मंत्री श्रीमती नीलू शर्मा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ और जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पार्टी की रीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी।

abhay