एसबीआई के 70 वे स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कर कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की।

On the 70th foundation day of SBI, 
the employees took an oath to 
protect the environment by 
planting trees.

मनीष मिश्रा/मालाखेड़ा -अलवर:-
देश के अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 70 में स्थापना दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की। बैंक कर्मचारियों द्वारा कोर्ट परिसर में करीब 40 से ज्यादा पौधे लगाए गए साथ ही पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी बैंक कर्मचारियों द्वारा ली गई है। इस अवसर पर मालाखेड़ा सिविल कोर्ट के न्यायाधीश आरुष त्रिपाठी, एसबीआई के उप महाप्रबंधक सिद्धांत शेखर, क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष शंकर, एसबीआई मालाखेड़ा ब्रांच मैनेजर सुरेंद्र मीणा सहित बैंक स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे। एसबीआई के उप महाप्रबंधक सिद्धांत शेखर ने बताया एसबीआई की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी तब से ही एसबीआई भारतीय नागरिकों की सेवा में हमेशा तत्पर पर रहता है।

abhay