पुलिस ने कसा अपराधियों पर शिकंजा, विशेष अभियान में 40 मुल्जिम गिरफ्तार

50 लाख रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड के मामलों में भी बड़ी सफलता

जयपुर 21 अगस्त। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज के आदेशानुसार और भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ और वांछित मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत भिवाड़ी पुलिस ने बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं।
एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि इस अभियान के दौरान भिवाड़ी पुलिस ने लगभग दो दर्जन साइबर फ्रॉड के मामलों को सुलझाया है, जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है। इन मामलों में संलिप्त 9 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है। भिवाड़ी जिले के विभिन्न थानों द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में कुल 40 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है।
*थानावार विवरण:*
1. थाना चौपानकी पुलिस ने 02 RBA Act के प्रकरण में 05 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक साइबर क्राइम मामले में 01 मुल्जिम पकड़ा गया है। इसके अलावा, 02 मुल्जिमों को 170 BNSS में बंद किया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 08 हो गई है।
2. थाना टपूकड़ा पुलिस ने 02 साइबर क्राइम के मामलों में 04 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तिजारा थाने के 02 वांछित मुल्जिम भी पकड़े गए हैं, जिससे कुल गिरफ्तारियां 06 हो गई हैं।
3. थाना तिजारा पुलिस ने 03 साइबर क्राइम मामलों में 03 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है। 04 मुल्जिमों को 170 BNS के तहत बंद किया गया है और 02 मुल्जिम ट्रांजिट रिमांड पर हैं, जिससे कुल 09 गिरफ्तारियां हुई हैं।
4. थाना शेखपुर अहीर पुलिस ने 13 RPGO के तहत 02 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है। 07 मुल्जिमों को 170 BNS में बंद किया गया है, जिससे कुल 09 मुल्जिमों की गिरफ्तारी हुई है।
5. थाना जेरोली पुलिस ने 01 साइबर क्राइम मामले में 01 वांछित मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 05 मुल्जिमों को 170 BNS में गिरफ्तार किया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 06 हो गई है।
भिवाड़ी पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना भिवाड़ी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
————–

abhay