PWD सड़क, पुल और अन्य निर्माण परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने हेतु सतत प्रयत्नशील-दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भजन लाल की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निर्माण विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में भाग लिया।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों द्वारा प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, विभागीय योजनाओं की कार्यान्वयन स्थिति और भविष्य की रणनीतियों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया,साथ ही विभाग द्वारा पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की हमारी विकासशील सरकार नागरिकों को बेहतर आधारभूत ढांचा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है और हम इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रदेश में सड़क, पुल और अन्य निर्माण परियोजनाओं को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु सतत प्रयत्नशील है।

 

abhay