संपूर्ण साक्षरता की राह में सााधनविहीनता बाधा को दूर करने के लिए विभिन्न संस्थाएं एवं समाज एवं निजी व्यक्ति अपने अपने स्तर पर प्रयास करते आए हैं , इसी क्रम में जयपुर शहर के अति सक्रिय एवं समर्पित संस्था सद्भावना के सिपाही संगठन, साईनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट और शौर्य फाउंडेशन एक संयुक्त उपक्रम में सावित्री बाई फुले छात्रवृत्ति अभियान की शुरुआत शीघ्र करने जा रहे है। इस अभियान का बीते दिनों पोस्टर विमोचन पूर्व राज्यमंत्री,समाजसेवी एवं उद्योगपति राजीव अरोड़ा द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर उपस्थित डॉ नितिन शारदा भगेरिया,नीरज चतुर्वेदी,रोशन परिहार,दीपक धीर,विक्रम पंवार, गणेश जोशी को इस अभियान के लिए समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा ने कहा एक समय था जब कहावत थी कि विद्या की देवी सरस्वती और संपदा की देवी लक्ष्मी किसी एक व्यक्ति को संयुक्त आशीर्वाद नहीं प्रदान करती, लेकिन आज समय परिवर्तित हुआ है और जो शिक्षित है प्राय वहीं संपन्न है। राजीव अरोड़ा ने कहा तेजी से परिवर्तित होते इस काल खंड में शिक्षा के लिए साधन मुहैया कराना अति मानवीय एवं सामाजिक विषय है और इसके लिए इस अभियान के संयोजक धन्यवाद के पात्र है।
सावित्री बाई फुले छात्रवृत्ति की घोषणा, साधन विहीन विद्यार्थियों को मुहैया कराएंगे उपयुक्त माहौल एवं साधन:राजीव अरोड़ा

















