आज स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ पर RAS क्लब जे एल एन मार्ग जयपुर पर प्रातः 11:00 बजे आरएसएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी द्वारा झंडा रोहण किया गया इस अवसर पर अनेक गणमान्य आरएएस अधिकारी एवं क्लब मेंबर्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की महासचिव सुश्री नीतू राजेश्वर, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव तथा परामर्शदाता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज ओझा, संगठन के परामर्शदाता सुनील भाटी, सीमा तिवारी, लोकेश मीणा, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, रतन लाल अटल, आईएएस अधिकारी मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे क्लब के सदस्य पवन गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि एसोसिएशन के द्वारा एक नई पहल करते हुए वरिष्ठतम रिटायर्ड अधिकारियों का सम्मान प्रारम्भ किया गया, 1956 बैच के आरएएस अधिकारी शुभकरण जो 1975 में रिटायर हो चुके हैं एवं वर्तमान में 106 साल के हैं, उनका साफा शॉल,स्मृति चिन्ह के द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर 82 वर्ष के सीडी आढा,पूर्व आईएएस जो शुभकरण जी के पुत्र हैं, उनका भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर 1960 बैच के पूर्व आर ए एस अधिकारी शिवचरण शर्मा जो की 1980 में रिटायर हो गए थे उनका भी हार्दिक अभिनंदन और स्वागत सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में रिटायर वरिष्ठ अधिकारियों जैसे बी एल वर्मा, नूर मोहम्मद ,तारीक खान, उमेश तोमर, ओ पी सहारण तथा वर्तमान में आईएएस अधिकारी मनीष गोयल का साफा साल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर 106 वर्ष के शुभकरण जी द्वारा आशीर्वचन देना और गीता के श्लोक का वाचन करना, 98 वर्षीय शिवचरण शर्मा द्वारा देश प्रेम की कविता सुनाना अभिभूत कर देने वाला पल बना, जो अत्यंत आविस्मरणीय अनुभव रहा।
सम्मानित रिटायर्ड वरिष्ठतम शतायु अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर ढेरो आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। और RAS एसोसिएशन द्वारा उनकव बुलाकर याद कर अभिनन्दन करने पर कोटि कोटि धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष महावीर खराड़ी जी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन RAS पंकज ओझा द्वारा किया गया।

















