रावणा राजपूत समाज जयपुर के कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

रावणा राजपूत समाज जयपुर के तत्वावधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, भामाशाहों का सम्मान, जाति आधारित जनगणना पर चिंतन मनन व सामुहिक गोठ के सफल आयोजन पर रविवार को अटल सामुदायिक भवन, शांति नगर जयपुर में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया,महासचिव विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों, सदस्य कार्यकारणी व आयोजन कमेटी के सदस्यों का मुख्य अतिथि सीताराम शर्मा नेहरू (संगठन महासचिव जयपुर शहर कांग्रेस ) नितिन भगैरिया (कोषाध्यक्ष जयपुर शहर कांग्रेस)?श्रीमती दुर्गा राठौड़ प्रधानाध्यापिका,मूलसिंह नाथावत,(संयोजक) ,श्रीमती कमलेश कंवर(प्रशासनिक अधिकारी राजस्थान रोडवेज),संरक्षक नन्द सिंह राजावत(अध्यक्ष ),दिलीप सिंह राजावत, रूप सिंह गौड़(कोषाध्यक्ष )व

गोविंद सिंह चौहान(आयोजन संयोजक )ने सभी का प्रशस्ति पत्र देकर व दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।
इस अवसर पर जयपुर के समाज बन्धुओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन कपिल सिंह भाटी ने किया।

abhay