रोटरी डिस्ट्रिक्ट की ‘पब्लिक इमेज सेमिनार

जयपुर, 19 सितम्बर 2025: रोटरी क्लब जयपुर अशोक द्वारा आयोजित जिला पब्लिक इमेज सेमिनार‑2025 21 सितम्बर 2025 (रविवार) को होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार का उद्देश्य रोटरी के सार्वजनिक छवि को सुदृढ़ करना, मीडिया के माध्यम से सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और रोटरी सदस्यों को बदलती संचार तकनीकों से परिचित कराना है। कार्यक्रम में “पब्लिक इमेज- रोटरी की जीवनरेखा” और “ब्रांडिंग व सोशल मीडिया” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र होंगे।

मुख्य अतिथि सुभाष कुलकर्णी होंगे जो १२ डिस्ट्रिक्ट के पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर (डी एल एफ) अजय काला , पब्लिक इमेज चेयर आलोक अग्रवाल मुख्य वक्ता होंगे।

*रोटरी सेमिनार की मुख्य बातें*
• समारोह उद्घाटन: 21 सितम्बर की सुबह 9:30 बजे पंजीकरण आरम्भ होगा।
• सत्र विषय: ‘रोटरी की सार्वजनिक छवि’, ‘प्रिंट मीडिया में डॉस एवं डोन’ट्स’, ‘सोशल मीडिया–रोटरी ब्रांडिंग का शक्तिशाली माध्यम’ और ‘कहानियों की शक्ति’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतियां होंगी।
• मुख्य वक्ता: सेमिनार मे अन्य वक्ता डॉ. बी.एस. चिराना, मीडिया एक्सपर्ट जगदीप सिंह,डॉ राखी गुप्ता,निर्मल कुनावट ,अरुण बगड़िया, सोशल मीडिया एक्सपर्ट कलनिका चौहान द्वारा विविध सत्र लिये जायेंगे।
पैनल परिचर्चा और सम्मान समारोह: ‘जयपुर के आइकन्स’ विषय पर पैनल परिचर्चा आयोजित होगी, जिसका संचालन पीडीजी अजय काला करेंगे।

*जयपुर के पाँच प्रतिष्ठित आइकन्स का सम्मान*

सेमिनार में जयपुर की पाँच प्रतिष्ठित हस्तियों को रोटरी द्वारा विशेष सम्मान दिया जायेगा। इन हस्तियों की उपलब्धियों से शहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

शैलेन्द्र सचेती – वस्त्र उद्योग के पुरोधा
शैलेन्द्र सचेती ‘वसांसी’ (जैपुर साड़ी केन्द्र) के प्रबंध निदेशक हैं और पारिवारिक व्यवसाय वसांसी जयपुर/जयपुर साड़ी केन्द्र को नई ऊँचाइयों पर ले गये हैं। फैशन लबल वसांसी जयपुर – जिसे ‘जयपुर साड़ी केन्द्र’ के नाम से भी जाना जाता है – चलाते हैं । पारंपरिक बंधेज‑लहरिया तकनीकों और आधुनिक रचनात्मकता को मिलाते हुए उन्होंने फैशन उद्योग में पहचान बनायी तथा जयपुर के हस्तशिल्प को विश्व‑पटल पर सम्मान दिलाया।

*डॉ. अजीत बाना– अनुभवी कार्डियक सर्जन*

डॉ. अजीत बना जयपुर के Eternal Hospital में कार्डियोथोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के अध्यक्ष हैं। हेल्थ पोर्टल हेक्सा‑हेल्थ के अनुसार, वह कार्डियोथोरैसिक और वैस्कुलर सर्जरी में विशेषज्ञ हैं  और 34 वर्षों का अनुभव रखते हैं । हृदय रोगियों के उपचार में नये नवाचारों को अपनाने और समाज सेवा में सक्रिय रहने के लिए उन्हें आइकॉन के रूप में सम्मानित किया जा रहा है।

*विमल चन्द सुराना – रत्न‑जड़ित परंपरा के संरक्षक*

विमल चन्द सुराना प्रतिष्ठित भूरामल राजमल सुराना में साझेदार हैं। विमल चन्द सुराना व
जयपुर ज्वेलरी शो (JJS) के 2006 से चेयरमैन हैं! उन्होंने कुदन‑मीना आभूषण कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। वे विपस्यना, भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय, विद्याश्रम स्कूल , फ़िल्म इंडस्ट्री राजमंदिर के साथ कई सामाजिक कार्यों में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

*अनूप भर्तारिया – विश्व व्यापार पार्क के वास्तुविद्*

प्रसिद्ध वास्तुविद् और उद्यमी डॉ. अनूप भर्तारिया (Anoop Bartaria) विश्व व्यापार पार्क (WTP) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 2009‑12 के दौरान निर्मित इस अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल को उनकी दूरदर्शिता, आधुनिक वास्तुकला एवं नवाचारों के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने कोटा व अनेक शहरी विकास परियोजनाएँ भी तैयार की हैं और जयपुर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलायी है।

*अजय अग्रवाल – आतिथ्य उद्योग का सशक्त चेहरा*
अजय अग्रवाल प्रतिष्ठित लक्ष्मी मिष्ठान भंडार (LMB) के निदेशक हैं तथा पारिवारिक व्यवसाय को आधुनिक होटल और रेस्तरां के रूप में विकसित किया है। उन्हें आतिथ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट क्षमता को पर्यटन मानचित्र पर सुदृढ़ किया है।

*पैनल परिचर्चा और सम्मान समारोह*

इन पाँचों आइकन्स की पैनल परिचर्चा सेमिनार का प्रमुख आकर्षण होगी। चर्चा से पहले रोटरी जिला 3056 इन हस्तियों को सम्मानित करेगा।

*रोटरी का संदेश*
रोटरी जिला 3056 की पब्लिक इमेज समिति का मानना है कि रोटरी की पहचान और सेवा कार्यों को जन‑जन तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। रोटरी क्लब सेमिनार संयोजक रोटेरियन मनोज बंसल ने बताया कि विविध सत्रों में भागीदारी से रोटरी लीडर्स को नई रणनीतियाँ मिलेंगी! जयपुर अशोक अध्यक् रूपेश चन्देल के अनुसार सेमिनार में 275 से अधिक रजिस्ट्रेशन से रोटरी की सार्वजनिक छवि को और मजबूत किया जा सके।

abhay