अनुज जैन / मनोहर थाना
दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व के समापन के बाद सोमवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया जैन समाज के अंशुल जैन ने बताया कि क्षमावाणी पर्व के दौरान दोपहर में विशेष पूजा अर्चना व श्री जी के अभिषेक किए गए तत्पश्चात श्री जी के समक्ष सामूहिक रूप से क्षमा मांगी तथा उसके बाद एक दूसरे से हाथ जोड़कर बड़ों को ढोक देकर क्षमा मांगी गई। इस दौरान माला की प्रथम बोली का लाभ इंद्र कुमार जी पाटनी और दूसरी बोली का लाभ दिलीप कुमार जैन को प्राप्त हुआ ।
क्षमावाणी पर्व मनाया।

















