Shri Ratan Nath Maharaj's 28th padayatra
started with great pomp
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब ।
चमकता राजस्थान/ गुमान सैनी
फालियावास – श्री रतननाथ महाराज की 28वीं वार्षिक पदयात्रा भव्य धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ बस्सी से फालियावास स्थित रतन नाथ मंदिर तक निकाली गई ।
यह पद यात्रा श्री ताड़केश्वर महादेव मंदिर, बस्सी से प्रातः 8:15 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । यात्रा का संचालन शिवम विद्या मंदिर, नई रीको बस्सी एवं श्री रतन नाथ महाराज पदयात्रा संचालन समिति बस्सी द्वारा संचालन किया गया ।
यात्रा में भक्त गण भजन – कीर्तन , जय घोष, ढोल नगाड़ा, भगवा पताकाओं और धार्मिक उल्लास के साथ शामिल हुए । मंदिर परिसर में सजाई गई झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया ।
यात्रा भाजूपरा, त्रिलोक पूरा, रतनपूरा आदि गाँवों से होते हुए श्री रतन नाथ महाराज मंदिर पहुंची, जहाँ विशेष पूजा–अर्चना, जलाभिषेक, फूलों से सजावट, नारियल अर्पण प्रसाद चढ़ा कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का आयोजन किया गया । भक्तों ने बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की । शिवम विद्या मंदिर बस्सी के संचालक गिर्राज शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को धार्मिक परंपरा से जोड़ना और उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस पद यात्रा को और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा।
फालियावास स्थित रतन नाथ मंदिर अपनी प्राकृतिक छटा और शिव भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं । हर वर्ष हजारों भक्तगण यहां पहुंच कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

















