भाजपा जयपुर शहर की ओर से मंगलवार को छोटी चौपड़ पर विशाल धरना व राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पुतला दहन किया गया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों के खिलाफ 3 घंटे चले इस धरने में भाजपा के सभी कार्यकर्ता विधायक व अन्य नेताओं ने अपने भाषण में राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की तीखी आलोचना की।
इस अवसर पर हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश के विकास पुरुष नरेंद्र मोदी जी की माताजी के लिए अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर कांग्रेस ने देश दुनिया की सम्पूर्ण मातृ शक्ति का अपमान किया है
युगपुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के लिए कांग्रेस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा छोटी चौपड़ पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
कांग्रेस द्वारा देश के विकास पुरुष नरेंद्र मोदी जी की माताजी के लिए अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर देश दुनिया की सम्पूर्ण मातृ शक्ति का अपमान किया है। सनातन धर्म में महिलाओं का सर्वोच्च स्थान है। नारी शक्ति को देवी स्वरूपा मानकर वंदन किया जाता है किंतु कांग्रेस ने मर्यादाओं को तोड़कर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है जिससे सभी देशवासियों में भारी आक्रोश है।
आज जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि इस प्रकार की भाषा और आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
















