तरंग अरोड़ा राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित

Tarang Arora honored with 
Rajasthan Gaurav Award

जयपुर, १ सितंबर 2025:
अम्रपाली ज्वेल्स के क्रिएटिव डायरेक्टर एवं सीईओ तरंग अरोड़ा को संस्कृत‌ि युवा संस्था द्वारा प्रतिष्ठित राजस्थान गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रदान किया ।यह पुरस्कार राजस्थान के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी उत्कृष्टता और उपलब्धियों से राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल माननीय श्री हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करना अपने आप में एक अतुलनीय कार्य है और संस्कृति युवा संस्था पिछले 30 वर्षो से राजस्थान की विभिन्न प्रतिभाओं को गरिमापूर्ण तरीके से ‘‘राजस्थान गौरव’’ के अलंकरण से विभूषित कर रही है। ये अपने आप में एक अनूठा कार्य है। उन्होने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति को आगे बढाने का दायित्व युवाओं पर है और जिन्हे आज सम्मानित किया गया है ये सब प्रतिभायें राजस्थान का नाम रोशन कर रही है।
तरंग अरोड़ा को यह सम्मान भारतीय आभूषण उद्योग में उनके अद्वितीय योगदान और डिजाइन नवाचार के लिए दिया गया है, जिसने राजस्थान को वैश्विक लक्ज़री मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उनके नेतृत्व में अम्रपाली ज्वेल्स भारतीय विरासत और आधुनिक रचनात्मकता का प्रतीक बन चुका है, जिसकी सराहना विश्वभर के जानकारों और प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा की जाती है।
वर्षों से तरंग अरोड़ा अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इनमें सर्वाधिक उल्लेखनीय है जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) द्वारा लगातार 12 वर्षों तक “हाइएस्ट एक्सपोर्ट अवॉर्ड ऑफ द ईयर” प्राप्त करना। इसके अलावा उन्हें GQ की 35 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीय 2024 की सूची में शामिल किया गया था। साथ ही उन्हें एथनिक ज्वेलरी डिजाइन, ब्राइडल ज्वेलरी और इनोवेशन इन डिजाइन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तरंग अरोड़ा ने कहा:
“यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं है, बल्कि राजस्थान के उन कारीगरों का है जिनकी शाश्वत कला और समर्पण ने अम्रपाली को यह मुकाम दिलाया है। इस सम्मान को पाकर मैं विनम्र हूँ और यह हमें हमारी विरासत को संजोते हुए भारतीय आभूषणों को आधुनिक दृष्टि से विश्व के सामने प्रस्तुत करने की प्रेरणा देता है।”

abhay