लक्की ट्युर एव ट्रेवल्स संचालक संजय सिंह गिरफ्तार

The operator of the tourist company who fled after leaving the Amarnath pilgrims midway has been arrested

अमरनाथ यात्रियो का जीवन खतरे मे डालकर टेंट मे छोडकर मौके से हो गया था फरार

पीडित यात्रियो ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी

गिरफतारशुदा अभियुक्तगण से पूछताछ जारी

अमरनाथ यात्रियो को बीच रास्ते मे छोडकर फरार होने वाले टुरिस्ट कंपनी का संचालक गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर उत्तर के पुलिस थाना शास्त्री नगर पर दिनांक 22.07.2022 को परिवादी कमल कुमावत S/O स्व. रोशन लाल कुमावत जाति कुमावत उम्र 45 साल R/O म.न. 2D10/11 विश्वकर्मा कॉलोनी शास्त्रीनगर जयपुर ने अमनाथ यात्रा से वापसी पर थाना हाजा पर एक रिपोर्ट इस आश्य की पेश कि मै कमल कुमावत S/O रोशन लाल कुमावत निवासी मकान न. 2D10/11 विश्वकर्मा भट्टाबस्ती शास्त्रीनगर जयपुर का निवासी हुं मैने व मेरे अन्य 14 साथियो ने दिनांक 11.07.2025 क अमरनाथ यात्रा करने के लिए संजय सिंह नरुका जिसके मोबाईल नम्बर 7733075433 व 9462878144 है से लक्की टुर एंड ट्रेवल्स सुभाष कॉलोनी शास्त्रीनगर के नाम से हम 14 लोगो ने प्रत्येक से 8500 रुपये मे यात्रा करने मे तय किया था जिसकी संपुर्ण राशि संजय सिंह नरुका को देकर शास्त्रीनगर से अमरनाथ वहा पर हम सभी दर्शन करने चले गये एव दर्शन करके दिनांक 17.07.2025 को वापस आकर संजय सिंह नरुका से संपर्क किया तो उसका फोन बंद आया जिसे हमने काफी तलाश किया परन्तु नही मिला संजय नरुका ने हमारे साथ धोखाधडी की है जिसके विरुध कानुनी कार्यवाही करने की कृपा करें। आदि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि पीडीत यात्रियो से वार्ता कर घटना की जानकारी प्राप्त मुल्जिम संजय सिंह नरुका की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-II)बजरंग सिंह शेखावत RPS एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर जयपुर उत्तर शिवरतन गोदारा RPS के निर्देशन में श्री महेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना शास्त्रीनगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

गठित टीम द्वारा आरोपी संजय सिंह नरुका की तलाश किराये के मकान शिव शक्ति कॉलोनी शास्त्रीनगर जयपुर व जयपुर शहर मे की गई आरोपी का मोबाईल बन्द होना पाया गया। उक्त मोबाईल नम्बर की सीडीआर प्राप्त आरोपी के मोबाईल नम्बर की साईबर सैल युनिट से IMEI की एक्टीवेशन प्राप्त कर प्राप्त मोबाईल नम्बर की सीडीआर प्राप्त कर मुल्जिम की तकनीकी आधार पर तलाश कर मुल्जिम संजय सिंह नरूका पुत्र बाबू सिंह जाति राजपूत उम्र 42 साल निवासी गांव टिटपुर तह. लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम से अनुसंधान जारी है।

abhay