4 केन्टर सामान जब्त
The team of Greater Municipal Corporation Vigilance Branch collected carrying charge of Rs. 8,500
जयपुर, 26 जून। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मार्बल मंडी चौराहा टंकी के पास, खण्डेलवाल ढाबा मालवीय नगर, दुर्गापुरा पुलिया के नीचे, डब्ल्यू टी पी पुलिया के नीचे से अस्थाई अतिक्रमण को करने वालों के विरुद्ध 8 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 4 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में मार्बल मंडी चौराहा टंकी के पास, खण्डेलवाल ढाबा मालवीय नगर, दुर्गापुरा पुलिया के नीचे, डब्ल्यू टी पी पुलिया के नीचे से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 8 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

















