विधानसभा 3 सितंबर तक स्थगित

“वोट चोर” ल‍िखी टी-शर्ट में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के MLA

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर को शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन ही सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते विधानसभा स्पीकर ने 3 सितंबर 11 बजे तक सदन को स्थगित कर दिया। विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

विधानसभा के बाहर और अंदर कांग्रेस विधायकों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘वोट चोरों सावधान, जाग गया हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लहराकर अपना विरोध दर्ज किया, जिसके जवाब में भाजपा विधायकों ने भी ‘गालीबाज राहुल गांधी’ के नारे लगाए।

इस हंगामे के बीच विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दोनों पक्षों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। इसी बीच सदन के पूर्व सदस्यों को शोकाभिव्यक्ति दी गई, इसके बाद सदन को 3 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया।

abhay