Oath taking ceremony of the newly
formed executive of Rawana Rajput Samaj,
Jaipur was completed!
रावणा राजपूत समाज जयपुर इन नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया ,रावणा राजपूत समाज जयपुर के महासचिव विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि रविवार को नव गठित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण व प्रथम मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमें सभी पदाधिकारियों का परस्पर एक-दूसरे से परिचय कराया गया साथ ही सामाजिक गतिविधियों और जाति आधारित जनगणना पर विचार विमर्श किया गया व आगामी अगस्त माह में रावणा राजपूत समाज जयपुर के तत्वावधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषय पर चर्चा, समाज के प्रतिभाशाली छात्र, छात्राओं जिन्होंने कक्षा 8, 10 व 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, समाज के भामाशाह को सम्मानित किया जाएगा,अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत ने प्रस्तावित आयोजन के लिए गोविन्द सिंह चौहान के संयोजन में कमेटी का गठन किया।

















