स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज,विधायक हवामहल हवामहल विधानसभा क्षेत्र में श्री हैहयवंशीय ठठेरा समाज जयसिंहपुरा खोर जयपुर की देवनारायण मंदिर में आयोजित तृतीय संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठठेरा समाज का कार्य वैदिक काल से जुड़ा है,प्राचीन काल से समाज यज्ञोपयोगी पात्र, कलश, घंटियाँ, थालियाँ और घर के उपयोगी धातु बर्तन बनाते आ रहे है। यह समाज धातुकला के साथ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का भी अभिन्न हिस्सा है।
इस अवसर पर वार्ड 14 के पार्षद नंदकिशोर सैनी भी साथ रहे।

















