मनोहर थाना नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही पर ग्रामीणों ने किया विरोध

पक्षपात पूर्ण कार्यवाही का लगाया आरोप अनुज जैन /मनोहर थाना।

मनोहर थाना नगरपालिका द्वारा शुक्रवार को शाम 7 बजे से स्थानीय बस स्टैंड पर नगरपालिका के सामने से ही अतिक्रमण की कार्यवाही शुरू की गई जैसे ही नलियों के उपर बने पक्के थड़े तोड़े गए ग्रामीणों का विरोध प्रारम्भ हो गया। जिसमे ग्रामीण व नगर पालिका कर्मचारी मे कहासुनी हो गई। लोग एकत्रित होकर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करते ही परिसर मे घुसे वहा फिर से सफाई कर्मियों से कहा सुनी हो गई बात को बड़ते देख पुलिस जप्ता बुलाया गया और भीड़ को नियंत्रित किया गया ।
अतिक्रमण कर्यवाही के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नही होने से मामला और बड़ गया।

अतिक्रमण की कार्यवाही होते देख कई दुकानदारों द्वारा स्वयं हटाए जा रहे है टीनशेड,

abhay