गोपालन विभाग के निदेशक पंकज ओझा ने गौ तस्करी एवं गौवध को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि गौ तस्करी की प्रभावी रोकथाम और वध से बचाए गए गोवंश की गोपालन निदेशालय को सूचना देने के साथ ही इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाए साथ ही हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाकर गौवंश की अवैध तस्करी को रोका जाए तथा गौ संरक्षण और संवर्धन निधि नियम 2016 और राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रवृजन निर्यात का विनियमन) अधिनियम 1995 की पालना करवाई जाए। इस संबंध में सरकार के विस्तृत दिशा निर्देशो की पालना और की गयी कार्यवाही की सूचना समय पर निदेशालय को देने हेतु पत्र लिखा गया है।
पंकज ओझा ने गौ तस्करी एवं गौवध को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर किया आग्रह

















