बालोतरा पुलिस द्वारा मेघा हाइवे पर भोजनालय की आड़ में संचालित अवैध कारोबारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।

बड़े टैंकर, 13 ड्रमों व 02 पिकअप पर लगी टंकियों सहित 12435 लीटर अवैध केमिकल व बीयर की बोतलें बरामद।

अभियुक्त राणाराम गिरफ्तार।

चमकता राजस्थान बालोतरा जिला ब्यूरो (असरफ मारोठी)
बालोतरा जिला डीएसटी एवं सिणधरी पुलिस की सरहद सिणधरी में मेघा हाईवे पर बड़ी कार्यवाही श्रीराम भोजनालय व उसके पीछे बने बाड़े में पुलिस दबिश के दौरान अवैध रूप से ट्रकों से चोरी कर बड़े टैंकर, 13 ड्रमों तथा 02 पिकअप वाहनों पर लगी टंकियों में भरा 12435 लीटर केमिकल सहित बड़ा टैंकर, 02 पिकअप गाड़ी व 13 ड्रम सहित भोजनालय में रखी 35 अवैध बीयर की बोतल जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध कारोबारियों पर प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष पुलिस अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्रीमती नीरज शर्मा वृताधिकारी सिवाना के निकटतम सुपरविजन में इमरान खान उनि. प्रभारी डीएसटी बालोतरा एवं देव किशन उनि, थानाधिकारी सिणधरी के नेतृत्व में सरहद सिणधरी मेघा हाईवे पर स्थित श्रीराम भोजनालय व उसके पीछे बने बाड़े में दबिश देकर बाड़े में अवैध रूप से ट्रकों से चोरी कर बड़े टैंकर, 13 ड्रमों तथा 02 पिकअप वाहनों पर लगी टंकियों में भरा 12435 लीटर केमिकल सहित बड़ा टैंकर, 02 पिकअप गाड़ी व 13 ड्रम तथा भोजनालय में रखी 35 अवैध बीयर की बोतल जब्त कर अभियुक्त राणाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटना का विवरणः- ज्ञात रहे कि डीएसटी प्रभारी ईमरान खान द्वारा लूणाराम सउनि. थानाप्रभारी पुलिस थाना सिणधरी को जरिये टेलीफोन सूचना दी कि सिणधरी से बालोतरा की तरफ मेघा हाईवे पर स्थित श्रीराम भोजनालय सिणधरी पर होटल संचालक राणाराम पुत्र चम्पालाल जाति प्रजापत निवासी सणपा मानजी हाल सिणधरी एवं विक्रमसिंह पुत्र मांगूसिंह जाति राजपूत निवासी टापरा वाला मिलकर अवैध गतिविधियों का संचालन करते है माफिक सूचना पर लूणाराम सउनि. थानाप्रभारी मय पुलिस टीम व डीएसटी बालोतरा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए श्रीराम भोजनालय मे 35 अवैध बीयर व पीछे बने बाड़े अवैध रूप ट्रकों से चोरी कर बड़े टैंकर, 02 पिकअप गाड़ियों की टंकियों व 13 ड्रमों में भरा 12435 लीटर केमिकल सहित उक्त बड़ा टैंकर, 02 पिकअप गाड़ी व 13 ड्रमों को जब्त कर अभियुक्त राणाराम पुत्र चम्पाराम जाति प्रजापत उम्र 26 वर्ष निवासी सणपा मानजी भाटीयों का डेर पुलिस थाना सिणधरी जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 154 दिनांक 11.08. 2025 धारा 287, 317(2), 303(2), 61(2) (क) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत पुलिस थाना सिणधरी में प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया है।

abhay