अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा निर्वाचन 2025

राष्ट्रीय महिला महासभा के लिए मंडलेश्वर इकाई से शीतल डोंगरे होंगी उम्मीदवार

नर्मदा पूजन के बाद संकल्प पत्र का किया विमोचन

लखन ठाकुर की रिपोर्ट

मंडलेश्वर / देश भर में फैले नार्मदीय ब्राह्मण समाज के संगठन अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के लिए 21 दिसंबर को उज्जैन मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए मंडलेश्वर इकाई की ओर से श्रीमती शीतल मनीष डोंगरे राष्ट्रीय महिला महासभा की उम्मीदवार घोषित की गई है।अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा संगठन मंडलेश्वर इकाई द्वारा शुक्रवार की सुबह रामघाट स्थित नर्मदा तट संकल्प पत्र विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां पर महिला महासभा प्रत्याशी श्रीमती शीतल मनीष डोंगरे ने नर्मदा जी का दुग्धाभिषेक कर चुनर अर्पित की ।पंडित केदार नाथ शुक्ला और पंडित सिद्धनाथ उपाध्याय ने पूजन करवाया।उसके बाद नर्मदा अष्टक का सामूहिक पाठ कर महाआरती की गई।महिला महासभा प्रत्याशी ने मां नर्मदा को अपना संकल्प पत्र अर्पित करने के बाद उसका विमोचन समाज के वरिष्ठ जनों के साथ किया।

*राष्ट्रीय महासभा में मंडलेश्वर के पांच लोग रह चुके पदाधिकारी*
अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा में मंडलेश्वर नगर के पांच समाज जन अपनी सेवा दे चुके है इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री बाबूराव पटवारी और डॉ रमेश चंद्र डोंगरे, महिला महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्रीमती कुसुमलता शर्मा रह चुकी है महासभा के युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रमेशचंद उपाध्याय और विश्वदीप मोयदे भी कार्य कर चुके है।अब नगर की एक सशक्त नारी शीतल मनीष डोंगरे एक मजबूत प्रत्याशी है जिनके समर्थन में महिला महासभा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कलावती शर्मा ने अपना नामांकन वापस लिया लिया है जिससे शीतल डोंगरे की जीत पक्की मानी जा रही है

*नार्मदीय ब्राह्मण महासभा का संगठन*
देश के विभिन्न राज्यों और दुनिया के हर कोने में कार्यरत नार्मदीय ब्राह्मण समाज का संगठन अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा में मध्यम से संगठित है।जिसकी कुल 48 इकाईयां है जिनमें 47 इकाई देश के विभिन्न राज्यों में और 1 इकाई विदेशो में बसे प्रवासी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करती है। प्रत्येक तीन वर्ष में इसके संगठनात्मक चुनाव होते है जिसमें 48 इकाइयों से प्रतिनिधि मतदान कर तीन प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव करते है।प्रमुख पद अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है दूसरा इसकी महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का है और तीसरा पद राष्ट्रीय युवा महासभा का है।प्रत्येक इकाई से चार मतदाता राष्ट्रीय महासभा के लिए दो महिला सभा के लिए मतदाता और युवा महासभा के लिए दो युवा मतदाता मतदान करते है इसके अलावा महासभा के पूर्व पदाधिकारी भी मतदाता होते है।
*युवाओं का साथ और वरिष्ठों का मिला आशीर्वाद*
अखिल भारतीय नार्मदीय महिला महासभा के लिए प्रत्याशी श्रीमती शीतल मनीष डोंगरे को महिलाओं युवाओं का साथ मिलने के अलावा वरिष्ठ समाजजनों का आशीर्वाद भी मिला है।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सतीश चंद्र मोयदे ,संतोष मोयदे पूर्व युवा महासभा अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे नगर इकाई अध्यक्ष नन्द किशोर डोंगरे सचिव हितेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष शरद वैद्य महिला सभा अध्यक्ष संध्या शर्मा जागृति डोंगरे प्रियंका शर्मा रिद्धि डोंगरे भरत उपाध्यक्ष सहित समाजजन उपस्थित रहे।

abhay