भगवान चित्रगुप्त मंदिर निर्माण हेतु- कायस्थ समाज की बैठक

नरसिंहपुर गोटेगांव /मुकेशराय

गोटेगांव नगर के किसानी मोहल्ला शुभम टेंट हाउस परिसर में कायस्थ समाज की बैठक आयोजित की गई बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने चित्रगुप्त मंदिर निर्माण हेतु सर्वसम्मति से समिति का गठन किया जिसमें पुरुष वर्ग में अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव (करेली), कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, स्नेह लता श्रीवास्तव महामंत्री उपेंद्र श्रीवास्तव संस्कृत प्रमुख संगठन मंत्री चन्नीलाल श्रीवास्तव ग्रामीण प्रमुख( उत्तर) वरुण सक्सेना ग्रामीण प्रमुख दक्षिण) सुरेंद्र सक्सेना महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष- स्नेह लता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष- मणिकांता श्रीवास्तव, सचिव- सरोज श्रीवास्तव ग्रामीण प्रमुख(उत्तर) अमृता सक्सेना ग्रामीण प्रमुख (दक्षिण) सरपंच अनीता श्रीवास्तव को पदाधिकारी निर्वाचित किया गया इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा अब समय है कि हम अपने युवा वर्ग को भी इस परंपरा से जोड़े उन्हें प्रेरित करें और संगठित रूप से मंदिर निर्माण में योगदान दें गर्व करें अपने कायस्थ होने पर,और संकल्प लें कि हम आने वाली पीढियों को न केवल बुद्धि देंगे बल्कि सेवा और नेतृत्व का मार्ग भी दिखाएंगे इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मातृशक्ति उपस्थित रही

abhay