दिवा प्रभाग समिति ने भू-माफियाओं को डंपिंग ग्राउंड किया तोहफे में अर्पण

Diva division committee gifted dumping 
ground to land mafia

अरविंद कोठारी/ठाणे

दिवा – ठाणे महानगर पालिका की दिवा प्रभाग समिति सीमा के अंतर्गत दिवा-शील रोड डंपिंग ग्राउंड कचरे के ढेर पर अवैध चालिया बनाई जा रही हैं।

अवैध इमारतों और चाळीयो के बारे में बार-बार शिकायतों के बावजूद, दिवा प्रभाग समिति इन अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में सक्षम नहीं दिख रही है, इसलिए आने वाले दिनों में दिवा शहर की नागरिक सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ने की प्रबल संभावना है।

जबकि दिवा, मुंब्रा और कलवा में अवैध निर्माणों की संख्या सत्र में बार-बार उठाई जा रही है,और हाल ही में खान कंपाउंड में कई अनधिकृत इमारतों के खिलाफ दिवा प्रभाग समिति द्वारा की गई कार्रवाई ने ठाणे नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की कार्यप्रणाली और अवैध निर्माणों के प्रसार की चर्चा को जन्म दिया है, दिवा डंपिंग ग्राउंड को समतल करने और प्रवासी भू-माफियाओं द्वारा एक दिन में यहां कई चालों का निर्माण करने का काम एक बार फिर प्रभाग समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।वही भू माफिया द्वारा यह भी कहा जाता है कि ठाणे महानगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी तक ऐसे काम में सह पार्टनर होने के कारण कोई भी कारवाही कैसे होगी। वही ऐसे चालियों में टोरेंट पावर की लाइट भी बिना मीटर के बिंदास चल रही हैं ।

abhay