इंफ्लुएंसर अब्दू रोजिक चोरी के आरोप के बाद दुबई पुलिस की हिरासत में

Influencer Abdu Rozik detained by Dubai 
police after theft allegations

टीवी की दुनिया के जाने माने इंफ्लुएंसर अब्दू रोजिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फेम अब्दू रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. उनपर चोरी का इल्जाम लगाया गया है. हालांकि अब्दू पर किस चीज की चोरी का इल्जाम लगा है, ये अभी तक पता नहीं चला है
अब्दू मोंटेनेग्रो से दुबई लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. अब्दू की मैनेजमेंट टीम ने दुबई के ‘खलीज टाइम्स’ से बात करते हुए उनकी हिरासत की खबर की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि आरोप क्या है. उन्होंने बस इस बात की ओर इशारा किया कि अब्दू चोरी के आरोप में पुलिस की हिरासत में हैं !

अब्दू रोजिक ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं, अभी वह 21 साल के हैं. बचपन में एक बीमारी के चलते उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई थी. बेहद कम उम्र में ही उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी को उठाना शुरू कर दिया था. अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत उन्होंने सड़कों पर गाना गाकर की थी. एक वायरल वीडियो की वजह से वह ‘बुर्गिर’ से सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे !
आज वह जाने माने इंफ्लुएंसर हैं. एक रियलिटी शो के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी पहले से भी ज्यादा बढ़ गई थी. इतना ही नहीं, वह अपनी क्यूटनेस और दिल से बात करने वाले अंदाज से सबका दिल जीत लिया था. उन्होंने सलमान खान के लिए एक गाना भी बनाया था – ‘छोटा भाईजान’, जो काफी पॉपुलर हुआ. इसके बाद अब्दू ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘लाफ्टर शेफ’ जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं !

abhay