बख्तसागर पार्क में सघन पौधरोपण, सभापति बोथरा ने भी रौपा पौधा

Intensive plantation in Bakhtsagar Park, 
Chairman Bothra also planted a sapling

संवाददाता : मोहम्मद रफीक/नागौर

नागौर. शहर के बख्तसागर पार्क में मानसून सीजन के बीच रविवार को सघन पौधरोपण किया गया. नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा ने बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ-साथ फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए.
बख्तसागर पार्क में रविवार को सभापति मीतू बोथरा की अगुवाई में विभिन्न किस्मों के करीब 200 फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए. इस दौरान सभापति बोथरा ने कहा कि मानसून सीजन में पौधे लगाने से पौधों की अच्छी बढ़ोतरी होती है. साथ ही आने वाले समय में यहां आने वाले लोगों को सुगंधित और हरियाली से आच्छादित माहौल मिल सकेगा. इस दौरान देवकिशन जाट, नवीन बांठिया, राजेन्द्र नाहटा, लक्ष्मण पंवार, प्रदीप डागा, विमलेश बोथरा, पुखराज सेन, विष्णु वर्मा, दयाराम भाटी, जेठाराम सेन, मो.असगर, गणपत सेन, आयुष पंवार, हरिराम भाटी सहित अनेक शहरवासी मौजूद थे.

*औषधीय पौधे भी लगाए*
बख्तसागर पार्क को मॉडल बनाने के उद्देश्य से यहां पर कई औषधीय पौधे भी लगाए गए. यहां पर अशोक, शमी, रूद्राक्ष, कल्पवृक्ष, कनेर, बादाम, नागचम्पा, कदम आदि किस्मों के पौधे लगाए गए.

abhay