Pujari Chaturvedi family met CM Yadav
in Dubai and welcomed him
उज्जैन/दुबई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 से 19 जुलाई तक दुबई एवं स्पेन की विदेश यात्रा पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करना है। इसी क्रम में मंगलवार को दुबई में सीएम डॉ यादव से उज्जैन के सिद्धवट मंदिर पुजारी एवं दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर होटल डिवीजन एकौर होटल के फाइनेंस निदेशक अनिरुद्ध सुधीर चतुर्वेदी एवं दुबई की वेल नोन ब्लॉगर प्रतीक्षा चतुर्वेदी ने भी आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंटवार्ता में नन्हे विराज के साथ भी सीएम ने काफी वक्त बिताया। उल्लेखनीय की श्रीमती प्रतीक्षा उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के विद्वान पुजारी डॉ दिनेश गुरुजी की सुपुत्री व पुजारी राजेश गुरुजी की भांजी है। इस दौरान सीएम डॉ यादव ने अनेक पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों पर भी अनिरुद्ध एवं प्रतीक्षा से विस्तृत चर्चा की। पुजारी परिवार द्वारा सीएम का दुबई आगमन पर दुपट्टा ओढाकर भावपूर्वक स्नेहिल सत्कार भी किया गया।
















