दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में बड़ा खुलासा !

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी राजेश भाई खिमजी के परिवार ने चौकाने वाले तथ्य बताए. वहां पता चला है कि आरोपी राजेश ऑटो ड्राइवर है और कई बार हिंसक व्यवहार कर चुका है !

राजेश के परिवार का कहना है कि वह अक्सर घर में मारपीट करता है. उसकी मां ने बताया, ‘उसका दिमाग खराब है, वो किसी को भी मार देता है. मुझे भी कई बार मारा है. घर में सभी के साथ झगड़ा करता है, पत्नी को भी मारता है.’

ज्ञातव्य है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 41 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की।

abhay