बंटी संवाददाता/फतेहपुर सीकरी
आगरा/क्षेत्र के सकुली बेरियल को लेकर लगातार पेपर में चल रही खबरों में स्पष्ट कर दिया जा रहा था की दरगाह तक जाने वाले रोड एकमात्र रास्ते को होमगार्ड ब एस आई एस गार्ड द्वारा बुलंद दरवाजे की ओर जाने वाले बस्ती के रास्ते पर लगे शाहकुली बेरियर पर रोका जा रहा है बस्ती के ही एक व्यक्ति ब बच्चों के साथ घर जाने के लिए जब बैरियर पर पहुंचा तभी बैरियर पर होमगार्ड ब एस आई एस गार्ड द्वारा रोका गया और कहा गया कि आप थाना प्रभारी जी से संपर्क करें अगर वह कहे तो आप जा सकते हैं तभी व्यक्ति द्वारा सीकरी थाना प्रभारी आनंद बीर जी को अपने घर जाने की पूरी बात बताई और कहा मुझे बेरियल पर रोक लिया है जिसमें मुझे कहा गया है आप से बात करने के लिए थाना प्रभारी आनंद बीर जी ने तत्काल संज्ञान में लिया कहा रुको मैं आता हूं और थाना प्रभारी आनंद बीर जी बेरियर पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि व्यक्ति एक स्थानीय निवासी ही है और बच्चों का सामान के साथ खड़ा हुआ है होमगार्ड से कहा कि आपको दिखाई दे रहा है तो आपने क्यों नहीं जाने दिया और व्यक्ति को ऊपर बस्ती की ओर जाने के लिए कह दिया व्यति द्वारा थाना प्रभारी आनंद बीर जी का धन्यवाद कहते हुए वह अपने घर चला गया जब यह बात बस्ती वालों को पता चली तो सब बस्ती वालों ने उनका सराहनीय कार्य बताते हुए तारीफ की
















