सिवाना वृत पुलिस द्वारा दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन के तहत बड़ी कार्यवाही।

H12 पुलिस टीमों ने कुल 52 स्थानों पर दी दबिश

22 स्थाई 06 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार 03 स्थायी वारंटों का निस्तारण।

चमकता राजस्थान बालोतरा जिला ब्यूरो (मोहम्मद असरफ मारोठी)
बालोतरा जिला अंतर्गत सिवाना वृत पुलिस की 12 टीमों ने एरिया डोमिनेशन कर के तहत की प्रभावी कार्यवाही कुल 56 जगहों पर पुलिस दबिश के दौरान 22 स्थाई 06 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, तीन स्थाई वारंटों का स्थानीय स्तर पर पुलिस द्वारा निस्तारण किया गया है।
बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक रमेश आईपीएस ने बताया कि अवैध गतिविधियों में लिप्त, स्थाई / गिरफ्तारी / कुर्की वारंटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन हेतु जारी दिशा-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्रीमती नीरज शर्मा वृताधिकारी सिवाना के निकटतम सुपरविजन में दिनेश डांगी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सिवाना, ओमप्रकाश थानाधिकारी समदडी एवं देवकिशन थानाधिकारी सिणधरी के नेतृत्व में गठित कुल 12 पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग कुल 52 स्थानों पर दबीश देकर कुल 22 स्थायी वारंटी व 06 गिरफ्तारी वांरटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। वहीं 02 स्थाई वारंटियों के जेल में निरूद्ध होने से 03 स्थाई वारंटों का अन्य प्रकार से निस्तारण करवाया गया।

कार्यवाही पुलिसः- बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक रमेश के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों में लिप्त, गिरफ्तारी वारंटी, स्थाई वारंटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत पुलिस वृत सिवाना में कुल 12 पुलिस टीमों का गठन कर दबिश के लिए पुलिस टीमों को जारी टास्क अनुसार रूट तैयार कर अंतिम रूप दिया गया। जिसके तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों व स्थायी वारंटियों के कुल 52 संदिग्ध / स्थाई निवास स्थानों पर दबिश देकर दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन के तहत कुल 22 स्थायी वारंटी पारस भारती, हरचंद भारती, जबर भारती, किशनलाल, विशनाराम, आसूराम, मूलाराम, लक्ष्मण, पर्वत, आईदान, शिवपाल, पन्नाराम, स्वरूप, दलपत, खिमाराम, मुकेश, दौलत सिंह, त्रीलोकराम, नकुल व विरम भारती व 06 गिरफ्तारी वारंटी किशनाराम, सुरेश, अर्जुन उर्फ दिनेश, राणाराम, पुखराज व टिकमाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।स्थाई वारंटी हिंदूराम, शिवपाल सिंह जेल में निरूद्ध होने से 03 स्थायी वारंटों का पुलिस द्वारा अन्य प्रकार से निस्तारण करवाया गया।

abhay