उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत

भारत के 17वें उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है जिसमे NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 152 वोटों से जीत गए हैं

उन्होंने कुल 452 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी और INDIA गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को परास्त किया है. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले हैं. NDA लगभग दो-तिमाही से बहुमत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दावा किया गया कि 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की है !

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला,उपराष्‍ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने थे,राधाकृष्णन, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार थे जिनका सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी से था

abhay