1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया-सूत्र

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. भारतीय रेलवे से जुड़ी एक अहम खबर इन दिनों चर्चा में है. जो सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकती है. आने वाले दिनों में रेलवे से जुड़ी कुछ नीतियों में बदलाव की बात सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड किराया बढ़ाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है !

इसके लिए अलग-अलग लेवल पर बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी हो सकती है. हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं. तो ये अपडेट आपके लिए जानना बेहद जरूरी है !

1 जुलाई से बढ़ सकता है किराया

भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. रेलवे का लिया गया कोई भी फैसला इन करोड़ों यात्रियों पर प्रभाव डालता है. हाल ही में रेलवे यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर आई है. भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई 2025 से नया टैरिफ लागू होने जा रहा है. इस टैरिफ के लागू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि सभी ट्रेनों पर यह टैरिफ लागू नहीं होगा. कुछ ट्रेनों पर ही यह नया टैरिफ नियम लागू होगा. इसके लाभ होने के साथ किराए में बढ़ोतरी होगी.

इन ट्रेनों में लागू होगा नया नियम

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाला नया टैरिफ नियम सभी ट्रेनों पर लागू नहीं होगा. नया टैरिफ सेकंड क्लास में 500 किलोमीटर यात्रा करने वाले मुसाफिरों पर लागू नहीं होगा. लेकिन अगर कोई 500 किलोमीटर से ज्यादा दूर की यात्रा करता है. तो हर किलोमीटर के हिसाब से आधा पैसा ज्यादा देना होगा !
तो वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को हर एक किलोमीटर के हिसाब से एक पैसा ज्यादा देना होगा. इसके अलावा एसी क्लास में सफर करने वाले पैसेंजर्स को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. एसी क्लास में रेलवे की ओर से प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि शहरी ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है. ना ही मंथली सीजन टिकट की कीमत बढ़ाई गई है !

abhay