के 3 एम स्पा तथा स्टारलाईन स्पा सेंटर पर स्पा सेंटरों के संचालकों को किया गिरफ्तार

स्पा सेंटरों से कुल 3 पुरूषों तथा 2 महिलाओं को धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गया डिटेन तथा स्पा सेंटर संचालकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार

कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था जयपुर द्वारा स्पा सेंटरों के संबंध में जारी किये गये निर्देशों के क्रम में जरिये मुखबिर अलग अलग सूचना मिली कि चित्रकूट ईलाके में एलीमेंट्स मॉल स्थित केएम स्पा तथा सेक्टर 1 चित्रूकट स्थित स्टारलाईन स्पा सेंटरों में मसाज की आड में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिस पर श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री अमित कुमार आईपीएस के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल के निकट पर्यवेक्षण मे एवं श्री आलोक गौतम सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर जयपुर पश्चिम के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी चित्रकूट अंतिम शर्मा मय टीम ने तुरन्त उक्त दोनों स्पा सेटरों के संबंध में आसूचना संकलित कर उक्त दोनों स्पा सेंटरों को चैक किया गया तो दोनों ही स्पा एवं मसाज केन्द्र निर्धारित मापदण्डों पर खरे नहीं उतरे तथा उनमें नियमों का पालन पूर्ण रूप से नहीं किया जा रहा था।

अतः मानव जीवन स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एलीमेंट्स मॉल स्थित के 3 एम स्पा सेंटर के संचालक दिलखुश सिंह व मालिक रिहाना तथा सेक्टर 1 चित्रकूट स्थित स्टारलाईन स्पा सेंटर के संचालक बहादुर सिंह के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। स्पा सेंटरों पर उपस्थित मिली दो महिलाओं को धारा 172 बीएनएसएस के तहत डिटेन किया गया तथा संचालक दिलखुश व बहादुर सिंह तथा एक अन्य शख्स सक्षम को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियाँ पाये जाने व नियमों के अनुरूप संचालित होते नही पाये जाने पर आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तारशुदा गैर सायलान के नाम पते-

1. दिलखुश सिहं पुत्र श्री शोभाग सिंह जाति राजपुत उम्र 21 साल निवासी गाँव भाखरा पुलिस थाना शकरगढ जिला भीलवाङा हाल किरायेदार प्लाट न.672 संजयनगर पुलिस थाना चित्रकुट जयपुर

2. सक्षम उम्र 21 साल जिला सीकर

3. बहादुर सिंह राठौड पुत्र श्री पुरण सिंह उम्र 23 साल जाति राजपुत निवासी गाँव मांडोली तहसील दाँतारामगढ जिला सीकर हाल किरायेदार जी-4 के. के हाईट्स संजय नगर पुलिस थाना झोटवाडा

abhay