प्रख्यात वीणा वादक पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से कि शिष्टाचार भेंट

भट्ट परिवार की विरासत को सलाम — 300 वर्षों की संगीत साधना को मिला नया स्वर*

*उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात में विश्व मोहन भट्ट ने बताया संगीत, संस्कृति और जयपुर का अटूट रिश्ता*

*राजघराने की सरपरस्ती में फला-फूला संगीत, आज भी गूंज रहा ‘सात्विक वीणा’ की संगीत लहरियों में*
*300 साल पुराना नाता, जयपुर और भट्ट परिवार का सांस्कृतिक संगम*
*मोहन वीणा से सात्विक वीणा तक – जयपुर की मिट्टी में रचा-बसा संगीत का नवाचार*
*उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात में पंडित विश्व मोहन भट्ट ने जताया आभार, जयपुर को बताया संगीत की भूमि*
*जहां सुर, संस्कार और संस्कृति एक साथ बहते हैं – वहीं है जयपुर और भट्ट परिवार का रिश्ता*
*वीणा की नई धुन, राजस्थान के सुरों में फिर जागी अनुगूंज*

*जयपुर, 28 जून 2025*

*पद्म भूषण पं. विश्व मोहन भट्ट ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से की मुलाकात, संगीत और पर्यटन को लेकर हुई चर्चा*

भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात वीणा वादक पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट ने आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शासन सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके सुपुत्र और विख्यात संगीतकार सलिल भट्ट भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान सलिल भट्ट ने अपने द्वारा विकसित किए गए अनूठे वाद्य यंत्र ‘सात्विक वीणा’ का लाइव प्रेजेंटेशन उपमुख्यमंत्री को दिया। यह वाद्य यंत्र गिटार और वीणा का मेल है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत की आधुनिक अभिव्यक्ति को दर्शाता है।

इस अवसर पर पं. विश्व मोहन भट्ट ने कहा कि जयपुर राजपरिवार और इस सांस्कृतिक नगरी का उनके परिवार से गहरा नाता रहा है। उन्होंने बताया कि आज से लगभग 300 वर्ष पहले उनके पूर्वज, जो संगीत, साहित्य और संस्कृत के विद्वान थे, तेलंगाना से जयपुर आमंत्रित किए गए थे। जयपुर राजपरिवार ने उन्हें न केवल यहां बसाया, बल्कि चौड़ा रास्ता में एक हवेली भी प्रदान की। आज भी उनके नाम पर ‘भट्ट जी का रास्ता’ नामक गली मौजूद है।

पं. भट्ट ने जयपुर राजघराने और विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजपरिवार के संरक्षण के कारण ही वे संगीत की परंपरा को आगे बढ़ा पाए और भारत सहित विश्व में उसे स्थापित कर सके।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान सरकार राज्य की सांस्कृतिक, कलात्मक और संगीत विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भट्ट परिवार के योगदान की सराहना की और उन्हें भविष्य में राज्य की सांस्कृतिक योजनाओं में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

यह मुलाकात राजस्थान के संगीत, कला और पर्यटन के समन्वित विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक संवाद रही

abhay