विजयनगर स्थानक भवन में युवा संघ द्वारा दो कार्यक्रम संपन्न

बेंगलूरु। यहां के श्री विजयनगर स्थानकवासी जैन युवा संघ द्वारा अध्यक्ष शंकर दक और मंत्री महावीर गुगलिया के नेतृत्व में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट विजयनगर के तत्वाधान में जिन रिफ्लेक्सोलॉजी के निर्मापक अनिल जैन द्वारा हेल्थ सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान नागपुर से आनन्द संचेती, आनन्द चोपरा, हर्षित जैन एवं ऋषभ जैन मौजूद रहे।

विजयनगर स्थानक भवन के प्रांगण में प्रति अमावस्या पर आयोजित भगवान महावीर अन्न प्रसादम का भव्यतातिभव्य कार्यक्रम भी हेल्थ सेमिनार के पश्चात् आयोजित किया गया। जिसमें विजयनगर के श्रावकों ने भाग लिया। अन्न प्रसादम का लाभ रोशन लाल, चन्द्रेश कुमार, तेजमल, पियुष, सिद्धार्थ, गर्विक कांठेड़ परिवार संजय नगर आसिन्द भीलवाड़ा ने लिया। संघ के अध्यक्ष आनंद नाहर, कोषाध्यक्ष सुरेश खाबिया, उपाध्यक्ष गौतम दक, सह मंत्री रवि जैन, सुनील लोढ़ा, प्रवीण आंचलिया, पारस मेहता, दिनेश पोरवाड़, रवींद्र गांधी सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों में वसंत रांका, घेवरचंद कटारिया , एवं युवा सह मंत्री हितेश पगारिया सहित कई युवा उपस्थित थे। मंच का संचालन युवा मंत्री महावीर गुगलिया ने किया। यह जानकारी हेल्थ सेमिनार संयोजक विमल गुगलिया ने दी।

abhay