माधयम चैरिटेबल ट्रस्ट ने पर्यावरण सरंक्षण हेतू किया वृक्षारोपण

Madhyam Charitable Trust planted trees 
to protect the environment

गुमान सैनी / चमकता राजस्थान न्यूज़

जयपुर : – पर्यावरण सरंक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय संस्था माध्यम चैरिटेबल ट्रस्ट जवाहर नगर जयपुर ने शहर के जवाहर नगर में स्थित बगीचे में उत्साह पूर्ण वृक्षारोपण अभियान चलाया | इस अभियान तहत ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और सभी ने मिलकर फलदार , छायादार और फूलदार आदि पौधें लगाए | ट्रस्ट के सभी सदस्य जिसमे मोनिका अरोड़ा , अशोक शर्मा, भारती जगरवाल , गजेंद्र सिंह, बंटी , दुर्गेश वर्मा, आरती वर्मा, और स्थानीय बच्चें , युवा और बुजुर्गों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया | इस अवसर पर माध्यम ट्रस्ट के संस्थापक अशोक शर्मा और ऋचा मित्तल ने कहा की ”हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधें लगाना नहीं बल्कि इनकी समय समय पर देखभाल कर हमारी धरा को हरियाली युक्त करना है | पेड़ न केवल हवा शुद्ध करते हैं, बल्कि ये शहरी तापमान को भी नियंत्रित करते हैं और जैव‑विविधता को बढ़ावा देते हैं।
लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली के महत्व को समझाना | स्थानियों निवासियों ने इस पहल की सराहना की और माध्यम ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया | ये कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक लाने का माध्यम बना है, बल्कि लोगों के मन में प्रकृति के प्रति संवेदना जगाने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास भी होगा |

abhay