नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई 20 हजार रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल

Big action by Greater Municipal Corporation Vigilance Branch Carrying charge of Rs. 20 thousand collected
जयपुर, 07 जुलाई। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में महिला आयोग गांधी नगर, महाराणा प्रताप मार्ग, अम्बेडकर नगर, जेके लॉन हॉस्पिटल एवं बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 20 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 7 केन्टर सामान जब्त किया गया।

उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में महिला आयोग गांधी नगर, महाराणा प्रताप मार्ग, अम्बेडकर नगर, जेके लॉन हॉस्पिटल एवं बांगड़ के बाहर अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 7 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 20 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

abhay