पुलिस का ‘धरकरभर’ ऑपरेशन: दो फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार

Police's 'Dharkarbhar' operation: 
Two absconding prize smugglers arrested

एनडीपीएस एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधी पुलिस गिरफ्त में

जयपुर 07 जुलाई। बाड़मेर पुलिस ने अपने विशेष अभियान ‘धरकरभर’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के दो फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 10 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जो पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस और वृताधिकारी बाड़मेर रमेश शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण के थानाधिकारी श्री विक्रम चारण के नेतृत्व में टीम ने इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया।
*10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरधारीराम गिरफ्तार*
पुलिस थाना रीको के प्रकरण संख्या 39/2025 (धारा 8/21, 25, 27ए, 29 एनडीपीएस एक्ट) में पिछले 4 माह से फरार चल रहे मादक पदार्थ सप्लायर गिरधारीराम पुत्र चेनाराम जाट निवासी दुधू, जो वर्तमान में रामनगर बाड़मेर में रह रहा था को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरधारीराम थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों में चिन्हित था और उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। यह पुलिस थाना रीको का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
*एक और टॉप-10 तस्कर दमाराम भी पुलिस की गिरफ्त में*
इसी अभियान के तहत पुलिस थाना नागाणा के प्रकरण संख्या 54 दिनांक 15.06.25 (धारा 8/21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट) में फरार चल रहे मादक पदार्थ सप्लायर दमाराम पुत्र प्रहलादराम जाट निवासी चणनिय़ों की ढाणी बांदरा थाना नागाणा को भी गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दमाराम को भी थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों में चिन्हित किया गया था।
*आपराधिक रिकॉर्ड*
गिरधारीराम मादक पदार्थ तस्कर पुलिस थाना रीको का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध कुल 6 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के 4 और मारपीट के 2 प्रकरण शामिल हैं। दमा राम भी एक मादक पदार्थ तस्कर है। इसके विरुद्ध कुल 5 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के 4 और दुर्घटना का 1 प्रकरण शामिल है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें एसआई विक्रम चारण, प्रोबेशनर एसआई दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल भंवरा राम, प्रेम कुमार और उगमसिंह शामिल थे।
————–

abhay