नागौर सिखवाल ब्राह्मण समाज के वंश प्रवर्तक महर्षि श्रृंग का जन्म उत्सव

Birth celebration of Maharishi Shring, 
founder of Nagaur Sikhwal Brahmin 
community
                              संवाददाता : मोहम्मद रफीक

नागौर

आषाढ़ शुक्ल गुरु पूर्णिमा को श्रृंग जयंती महोत्सव के रूप में स्थानीय बहेतियों गली स्थित सिखवाल भवन में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के तहत प्रातः काल 8:15 बजे प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश का पूजन एवं महर्षि श्रृंग का पूजन किया गया तत्पश्चात बैंड बाजों की सुमधुर स्वर लहरियों और दिव्य झांकियों और महिला मंडल की भजन मंडली के संग सैकड़ों समाज बंधुओ के साथ भव्य शोभायात्रा
समाज भवन से सुबह 9:00 बजे रवाना हुई जो कि बाठड़ीयों का चौक, सोनी वाड़ा, बिस्सों का चौक, भूरावाड़ी, मिश्रावाड़ी होते हुए नगर सेठ बंशीवाला मंदिर पहुंची जहां पर महर्षि श्रृंग और नगर सेठ बंशी वाला सेठ के गगनभेदी जयकारों से युवा वर्ग ने माहौल को अदभुद रंग दिया और महिला भजन मंडली ने बहुत सी शानदार प्रस्तुतियां दी और जमकर नृत्य करके महोत्सव का आनंद उठाया तत्पश्चात काठड़ीयों का चौक, मच्छियों का चौक, भंडारियों की गली, हाथीचौक, सभा मंदिर होते हुवे सुबह 11:15 बजे पुनः समाज भवन पहुंची शोभायात्रा का जगह जगह पर समाज बंधुओं द्वारा महर्षि श्रृंग के रथ का पूजन, पुष्पवर्षा और शीतल पेय, आइसक्रीम आदि से मनुहार की गई
सुबह 11:15 बजे महाआरती पंडित शिवरतन एवम् जितेंद्र ओझा के सानिध्य में की गई तत्पश्चात सुबह का भोजन प्रसाद हुआ जिसमें श्री विष्णुदत्त जी ओझा और श्री दामोदर जी चंपालाल जी ओझा ने संयुक्त रूप से प्रायोजक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया और दोपहर 1 बजे आगंतुक अतिथि सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर सिखवाल गोटन एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान राजेंद्र जी सिखवाल गोटन एवम् श्री बजरंगलाल जी सिखवाल पालड़ी निवासी थे और कार्यक्रम में वरिष्ठ महानुभाव श्री सत्यनारायण जी तिवाड़ी का सानिध्य प्राप्त हुआ और समाज की शैक्षिक खेल एवं अन्य गतिविधियों की कुल 37 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात दोपहर 3 बजे समाज के संविधान अनुसार त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए जिसमें मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर सिखवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और श्री राजेंद्र सिखवाल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया और इनकी देख रेख में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु वर्तमान अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर ओझा को पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया और उनका सर्वसम्मति से चुनाव हुआ 11 सदस्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ओम तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त ओझा, सचिव अशोक जायलवाल
उपसचिव ललित तिवाड़ी,
सदस्य सुमित ओझा, बजरंग पंडित, सुनील व्यास, जितेंद्र ओझा, राकेश पंडित, दामोदर ओझा को शामिल किया गया।
कार्यक्रम का मंचसंचालन नारायण सिखवाल ‘नरेन ‘ ने किया

abhay