दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे पर उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी ने जताया शोक

Deputy Chief Minister Diya Kumari 
expressed grief over the road 
accident on Delhi-Mumbai Expressway!

चार लोगों की दर्दनाक मौत

कोटा जिले के बूढ़ादीत क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चंबल नदी के पास भयंकर सड़क हादसा हुआ. इसमें टेंपो ट्रेक्स गाड़ी और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रेक्स गाड़ी चकनाचूर हो गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए, हादसे पर उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि

 

मृतक करौली के रहने वाले थे. ये मध्य प्रदेश के इंदौर से गोद भराई की रस्म के बाद करौली लौट रहे थे. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार करौली का परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ गोद भराई के लिए गाड़ी से इंदौर गया था. गोद भराई की रस्म के बाद ये लोग इंदौर से करौली लौट रहे थे. तभी बूढ़ादित के पास 8 लेन के एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन और टेंपो ट्रेक्स की टक्कर हो गई. हादसा स्थल पर चीख पुकार मच गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ा !

तीन की मौके पर मौत:दो वाहनों में भिड़ंत का मामला है, लेकिन मौके पर एक वाहन मौजूद नहीं था. वहां मिला टेंपो ट्रैक्स वाहन पीछे से अन्य वाहन में घुसा. इसके चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में सुरेश सोनी, गीता सोनी और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बृजेश को देईखेड़ा अस्पताल से कोटा रेफर किया गया, जहां रास्ते में दम तोड़ दिया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस भी आई, जिससे घायलों व मृतकों को तत्काल पास के बूंदी जिले के देईखेड़ा अस्पताल ले गए. गाड़ी में 17 से 18 लोग सवार थे.

घायल कोटा रेफर:घायलों को दहीखेड़ा से कोटा एमबीएस रेफर कर दिया है. दुर्घटना कैसे हुई, इसकी पूरी जांच की जाएगी. जिस वाहन में सवार लोगों की मौत हुई है, वह पीछे से अन्य वाहन में घुसी है, लेकिन कारण क्या रहे हैं, यह जांच का विषय है.सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है !

abhay