स्मार्ट मीटर को परखने के लिए पुराने मीटर को न हटाने का विकल्प दिया जा सकता है ?

Can an option be given to not remove 
the old meter to test the smart meter?

*केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार स्मार्ट मीटर के साथ ही चेक मीटर लगाए जाने थे*

(अभय सिंह चौहान)

बिजली वितरण कंपनियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही का पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है ।
पुराने मीटर सही होने के बावजूद बिना कारण नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ताओं में ख़ासी नाराज़गी देखने को मिल रही है बिजली वितरण कंपनियां नए स्मार्ट मेट्रो को लगाकर पुराने मीटरों को उतार रही है पुराने मीटर बिजली वितरण कंपनियों के किसी काम के नहीं हैं ऐसे में यदि उपभोक्ताओं की तसल्ली के लिए कुछ महीने इन पुराने मीटरों को भी वहीं लगाकर रखने का ऑप्शन यदि दिया जाता है तो इससे उपभोक्ताओं में विश्वास तो पैदा होगा ही साथ ही पारदर्शिता भी बनी रहेगी
स्मार्ट प्रीपेड मीटर ठीक से काम कर रहा है या नहीं,उपभोक्ता का पुराना मीटर अपने आप बता देगा

कई राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर निर्माता कंपनियों को आदेश दिया है कि वे स्मार्ट मीटर के साथ ही उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को बतौर चेक मीटर उसी परिसर में लगाएं।
ऐसे में उपभोक्ता पुराने मीटर से स्मार्ट मीटर की यूनिट का मिलान कर सकेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर स्मार्ट मीटर बदला जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को वास्तविक उपभोग के मुताबिक सही बिल मिल सके और उनमें स्मार्ट मीटर के प्रति विश्वसनीयता कायम हो।
केंद्र सरकार की भी एक वर्ष पुरानी गाइड लाइन के अनुसार स्मार्ट मीटर के साथ ही पांच प्रतिशत तक चेक मीटर लगाए जाने थे, लेकिन न मीटर निर्माता कंपनियों ने चेक मीटर लगाए और न ही विद्युत वितरण कंपनियों ने इस ओर ध्यान दिया।

abhay