दीवा शहर में भाजपा ने फेरीवाला मुक्त करने के लिए किया रास्ता रोको आंदोलन

BJP organized a rasta roko aandolan to 
make Diva city hawker free

संवाद दाता अरविंद कोठारी/ठाणे

दिवा शहर स्टेशन परिसर में फेरीवालों द्वारा फूथ पाथ और पूरा रास्ता जाम जाता है। आम जनता को पैदल चलने का रास्ता भी नहीं बचता है आए दिन दिवा प्रभाग समिति में विभिन्न संगठनों पार्टियों द्वारा ठाणे महानगर पालिका को शिकायत भी दी जाती रही पर किसी भी प्रकार की कारवाही नहीं होती थी जिसका मुख्य कारण फेरीवालों से रोज का हफ्ता लेकर उनको बिठाया जाता है जिसके कारण फेरीवालों पे किसी भी प्रकार की कारवाही नहीं होती थी । आम जनता में भरी आक्रोश और भाजपा ने कही बार फेरीवाला मुक्त करने के लिए दिवा प्रभाग समिति ने शिकायतें दी कोई कारवाही ना होने के कारण आज दिवा शहर भाजपा अध्यक्ष सचिन भोईर के नेतृत्व में रास्ता रोको आंदोलन किया इस आंदोलन में कल्याण ज़िला अध्यक्ष माननीय श्री नंदू परब साहेब, पूर्व ठाणे ज़िला अध्यक्ष संजय वाघुले साहेब, दिवा शील मंडल अध्यक्ष सचिन भोईर ,सतीश केलशीकर ,गणेश भगत,विजय भोईर ,सपना भगत रोशन भगत और भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

abhay