चमकता राजस्थान / गुमान सैनी
फालियावास (मालियों का वास),– गांव फालियावास के मालियों के वास में पंचायत प्रशासन द्वारा नया हैंडपंप स्थापित किया गया है। यह हैंडपंप गांव के धार्मिक स्थल माता चामुण्डा मंदिर के समीप लगाया गया है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को जल की सुविधा मिलेगी, बल्कि मंदिर पर दर्शन हेतू आने वाले श्रद्धालुओं को भी प्रयाप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा । लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह एक राहत की खबर है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पुराने हैंडपंप की स्थिति खराब हो चुकी थी और पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामवासियों ने पंचायत और संबंधित अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से अब उन्हें स्वच्छ और सुगम जल आपूर्ति मिलेगी।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में और भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी न हो।
यह कार्य जनसुविधा की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

















