Oath taking ceremony of the executive of Jaipur Metro Joint Employees Union organized
जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ, जयपुर के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 20 जुलाई 2025 को रेलवे मजदूर संघ कार्यालय, रेलवे जंक्शन, जयपुर में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
यह समारोह भारतीय ट्रेड यूनियन अधिनियम 1926 के अंतर्गत पंजीकृत यूनियन जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ (पंजीकरण संख्या: JP/ARTU/22/2015) के हाल ही में सम्पन्न चुनावों के पश्चात आयोजित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
1. श्री इंद्रपाल सिंह – अध्यक्ष
2. श्री मोहन लाल यादव – महामंत्री
3. श्री निर्वेश यादव – उपाध्यक्ष
4. श्री विकास क्षत्रिय – उपाध्यक्ष
5. श्री हरदेवा राम – कोषाध्यक्ष
6. श्री प्रशांत कुमार शर्मा – संगठन मंत्री
7. श्री नवीन चौधरी – संगठन मंत्री
8. श्री शशिकांत सेठिया – प्रचार मंत्री
9. श्री पकंज – कार्यालय मंत्री
10. श्री विकास कुमार – संयुक्त मंत्री
अन्य मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य:
1. श्री मुकेश कटारिया – सदस्य
2. श्री अरुण कुमार शर्मा – सदस्य
3. श्री बृजेश सैनी – सदस्य
4. सुश्री रेखा – सदस्य
समारोह में बड़ी संख्या में जयपुर मैट्रो रेल के कर्मचारियों, रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारीयों तथा अन्य यूनियन नेताओं की उपस्थिति रही। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
साथ ही अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विश्वास दिलाया कि संगठन की एकता बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए हर स्तर पर कर्मचारियों की बात रखेंगे और उन्हें न्याय दिलवाएंगे ।

















