जयपुर, 24 जुलाई।
जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी द्वारा विक्रम सिंह पंवार महासचिव शहर कांग्रेस को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में आगामी
नगर निगम चुनावों में कांग्रेस गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रभारी बनाये जाने पर रावणा राजपूत समाज जयपुर कि तरफ से
संरक्षक नन्द सिंह राजावत, उपाध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत लिसाडिया, कोषाध्यक्ष रूप सिंह गौड़ व
कुलदीप सिंह पंवार ने तिवाड़ी का आभार व्यक्त किया। नियुक्त किए जाने पर पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा ने भी माला पहनाकर पंवार का स्वागत किया !
ज्ञातव्य है कि जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने विक्रम सिंह पंवार को सांगानेर प्रभारी नियुक्त किया है साथ ही आठ विधानसभा क्षेत्रों मैं संगठन कार्यों के लिए जिला पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया है। आदर्शनगर में हरीश लोगानी, शंकरलाल मीणा, बगरू में अतुल पारस, राजेन्द्र मीणा, सिविल लाइंस में इमरान खान छोटी बैरी, लोकेश सैनी, हवामहल में सैयद मशरूर जैदी, सुनील जेदिया, किशनपोल में शैलेश भार्गव, नरेश पंचोली, मालवीयनगर में विनयप्रताप भोपर, मंसूर आलम, सांगानेर में विक्रम सिंह पंवार और बलदेव जीवनानी, विद्याधरनगर में रमेश कुमावत, रामप्रसाद गुर्जर को प्रभारी बनाया गया है।
विक्रम सिंह पंवार को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर तिवाड़ी,अरोड़ा का समाज ने आभार जताया

















