भाजपा सरकार की नीतियां और विचारधारा गोडसे वादी:-डोटासरा

जयपुर, 24 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, पर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के कार्यकाल के 5 वर्ष पूर्ण होने तथा क्षेत्र में मण्डल, ब्लॉक तथा बूथ कमेटियों की नियुक्ति होने पर बुधवार को आभार व्यक्त किया ।

प्रदेश कांग्रेस में नव-नियुक्त उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकुल गोयल, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील पारीक, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भरत मेघवाल तथा अभव अभियोग प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती योगिता शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से भेंट कर नियुक्ति करने पर आभार व्यक्त किया।
मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है इन्हें खत्म करने का कार्य किया जा रहा है, ऐसी परिस्थिति में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्य कर रही है तथा भाजपा के संविधान विरोधी कार्यों का पूरजोर तरीके से विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सब को साथ लेकर चलने की है जबकि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा गोडसेवादी है जिसमें विरोधियों को गोली मारना, विरोधियों की आवाज दबाने की प्रवृत्ति के अनुरूप भाजपा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विद्वान व्यक्ति को पहले एडीए सरकार ने राज्यपाल बनाया और उप राष्ट्रपति बनाया लेकिन ऐसी क्या परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि उन्हें अपने कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफा देना पड़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही एजेण्डा है कि किसान परिवारों को, दलितो, पिछड़ों, गरीब सवर्णों को भ्रमित करों, इनके वोट लो और इनमें से जो भाजपा की तानाशाही स्वीकार नहीं करें उसे सिस्टम से बाहर निकाल कर फेंक दो यह लोकतंत्र के लिए एक खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उप राष्ट्रपति महोदय का इस्तीफा हुआ है वह पूरे राजस्थान प्रदेश का अपमान है उनका इस्तीफा जिस प्रकार हुआ और यदि दबाव में हुआ है, ये दोनों ही स्थितियां लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और प्रदेश में सभी 36 कौम को यह विश्वास हो गया है कि भाजपा की जो डबल इंजन की सरकार है यह लोकतंत्र को नहीं मानती है और तानाशाही की राह पर चल रहे है, असहमति रखने वालों को कुचलने का कार्य यह लोग करते हैं आने वाले समय में इसका भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि इनकी कार्यप्रणाली इस प्रकार की है कि यूज एण्ड थ्रो (इस्तेमाल करो और काम खत्म होने पर फेंक दो)। इस प्रकार का उदाहरण प्रदेश में देखने को मिला जब भाजपा के लिए काम करने वाले सतीश पूनिया, राजेन्द्र राठौड़, सी.पी. जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जिन्होंने प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया उन्हें दरकिनार कर पर्ची मुख्यमंत्री बना दिया।

abhay