स्मार्ट मीटर योजना निरस्त करने की मांग की।

डीग जनुथर कांग्रेस खोह ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हरेंद्र फौजदार/डीग

कांग्रेस खोह ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण कलेक्टर से मिले। इस दौरान अवगत कराया कि प्रा. कंपनी के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ता की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। एवं जो 200 यूनिट का लाभ उपभोक्ता ले रहा है वो भी नही मिल पायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ये योजना बंद नही की गई तो कांग्रेस पार्टी जन हित के लिए आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों मे उपस्थित लोग भवानी शंकर कांग्रेस नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खोह चंद्रभान गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राज.भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ,बॉबी सरपंच,गिर्राज प्रसाद सैनी, जनसेवक गोविन्द सिंह ,रिंकू दीवान, घनश्याम सैनी,हरिसिंह चंद्रशेखर,प्रेम सैनी,मदन पाराशर ,महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

abhay