कल दिनांक 12 अगस्त को शाम 4:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “भारत के विभाजन का सच” संगोष्ठी का किया जाएगा आयोजन : अशोक परनामी
…………….…………….…………….…………….…………….…………….…………….…………….
जयपुर, 11 अगस्त 2025 । “हर घर तिरंगा यात्रा” एवं “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विभिन्न मंडलों की बैठके ली जिसमे प्रमुख पुरुषार्थी समाज की बैठक थी जिन्होंने इस विभाजन का दंश झेला था।
प्रदेश कार्यकम संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि भाजपा जयपुर शहर की ओर से कल दिनांक 12 अगस्त को शाम 4:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “भारत के विभाजन का सच” संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा विशिष्ठ अतिथि रहेंगे ।
परनामी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के जरिए युवा वर्ग एक तरफ विभाजन की त्रासदी को जानेंगा , वहीं विस्थापित परिवार के लोग भी अपना दर्द बयां करेंगे। भारत का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण नहीं था इस ऐतिहासिक घटना ने कई खूनी मंजर देखे थे । धर्म-मजहब के आधार पर लाखों लोग न चाहते हुए भी इस पार से उस पार जाने को मजबूर हुए और अदला-बदली में लाखों लोगों ने प्राणों की आहुति दी थी ।इस कायराना हमले में जो लोग बच गए, उनकी जिंदगी हमेशा के लिए तहस-नहस हो गई थी । विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई थी । यह किसी देश की भौगोलिक सीमा का बंटवारा नहीं बल्कि लोगों के दिलों और भावनाओं का भी बंटवारा था । विभाजन की इस विभीषिका को जब भी याद किया जाता है तो विभाजन का घाव फिर से हरा हो जाता है और उस मंजर को सोचके भी रूह काँप उठती है !

















