राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, 12 लोग गंभीर घायल हो गए। जिनमें से 9 को दौसा जिला अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया। अन्य 3 घायलों का दौसा में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर बासड़ी बाईपास पुलिया के समीप तड़के करीब तीन बजे हादसा हुआ। खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे यूपी निवासी श्रद्धालुओं की पिकअप एक होटल के बाहर खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल 12 लोगों में से 9 को जयपुर रैफर किया गया। जिनमें में से एक महिला की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 3 घायलों का दौसा जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार और एसपी सागर राणा मौके पर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
पिकअप सवार लोग खाटूश्यामजी से उत्तर प्रदेश के एटा में असरोली जा रहे थे। तभी दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर बासड़ी बाईपास पुलिया के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं।
शुरूआती जांच में सामने आया कि पिकअप चालक को नींद की झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कंटनेर में जारी घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
भीषण सड़क हादसे पर सीएम ने जताया दुख

















